गुरुवार, 7 जनवरी 2021

सौर मंडल

 सौर मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हुए सूर्य और खगोलीय पिंड जैसे चंद्रमा, क्षुद्रग्रह, धूमकेतु और उल्कापिंड सम्मलित हैं। सूर्य हमारे सौरमंडल के केंद्र में स्थित सबसे बड़ा तारा है। इसमें स्थित सभी गृह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। सौर मंडल में सूर्य को मिलाकर कुल नौ गृह हैं। इन सभी ग्रहों की आतंरिक और बाह्य ग्रहों में विभाजित किया गया है।  

आतंरिक गृह :- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल। 

बाह्य गृह :- बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण।  


सूर्य

यह हमारे सौरमंडल की सबसे बड़ा ग्रह है।

 यह चमकती गैसों की एक गर्म गेंद जैसा दिखाई देता है।

 इसमें सौरमंडल के द्रव्यमान का 99.8 प्रतिशत हिस्सा होता है यह अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति द्व्रारा ही सौरमंडल को अपनी कक्षा में समेट कर रखता है। 

सूर्य की ऊर्जा पृथ्वी पर जीवन संभव बनाती है।

बुध 

यह सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है और सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है।

यह सूर्य की पूरी परिक्रमा 88 दिन में करता है और अपनी धुरी पर घूर्णन करने में 59  दिन लगते हैं। 

इस गृह को रोमन गॉड ऑफ कॉमर्स के रूप में भी जाना जाता है।

इसका कोई उपग्रह नहीं है। 

शुक्र

यह रात के समय आकाश का सबसे चमकीला और सबसे गर्म ग्रह है।

इसे पृथ्वी की बहन और पृथ्वी का जुड़वा’ भी कहा जाता है। 

इसके वायुमंडल में कार्बन डाईऑक्साइड का 97 % है। 

शुक्र का अपना कोई  उपग्रह नहीं है।

इसे सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में 255 दिन लगते हैं।  

इसे भोर का तारा और सुंदरता की देवी भी कहा जाता है।  

शुक्र पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है जबकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।

पृथ्वी

पृथ्वी सौरमंडल का पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है। 

पृथ्वी सूर्य का तीसरा निकटतम ग्रह है। 

पृथ्वी का केवल एक उपग्रह चन्द्रमा है।

इसका 71%पानी होने के कारण यह  ब्लू ग्रह के रूप से भी जाना जाता है।

इसे सूर्य की परिक्रमा करने में 365 दिन 6 घंटे 48 मिनट और 45.51 सेकंड लगते हैं। यह अपने अक्ष पर  23.5  डिग्री झुकी हुई है। 

 मंगल ग्रह

मंगल लौह आक्साइड की उपस्थिति के कारण इसे लाल ग्रह के रूप में भी जाना जाता है।

मंगल के दो छोटे प्राकृतिक उपग्रह फोबोस और डिमोस हैं।

इसे मंगल की परिक्रमा पूरी करने में 687 दिन लगते हैं। 

अपने अक्ष पर घूर्णन पूरा करने में 24.6 घंटे लगते  हैं।

माउंटेन एवरेस्ट से 3 गुना अधिक ऊंचा निक्स ओलंपिया मंगल का एक पर्वत है।

मंगल गृह को गौड ऑफ वार के रूप में भी जाना जाता है।

 बृहस्पति

बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।

यह अपने अक्ष पर सबसे तेज़ घूर्णन के लिए सिर्फ 10 घंटे लेता है। 

बृहस्पति का द्रव्यमान हमारी पृथ्वी से लगभग 318 गुना है।

इसके 79 उपग्रह हैं जिनमे सबसे बड़ा उपग्रह गैनिमीड है। 

इसके चारों ओर धुंधला छल्ला हैं और इसका तापमान १३० डिग्री सेल्सियस है 

सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में यह 12 वर्षों का समय लगाता है। 

इसके 75 प्राकृतिक उपग्रह हैं।

शनि ग्रह

यह पीले रंग का दिखाई देता है।

यह सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है और सूर्य से दुरी में छटवे नंबर का ग्रह है ।

यह छल्ले की वजह से सुंदर दिखता है। इसमें 7 मुख्य वलय हैं।

शनि के 62 उपग्रह हैं जिनमें टाइटन सबसे बड़ा है ।

यह सभी ग्रहों में सबसे कम सघन है।

अरुण ग्रह

यह आकार में तीसरा बड़ा ग्रह है। 

मीथेन गैस के कारण इसे ग्रीन प्लैनेट कहा जाता है।

शुक्र की तरह, यह भी पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है।

इसके कुल 27 उपग्रह हैं जिनमें मिरांडा, एरियल, उम्ब्रील, टाइटेनिया और ओबेरॉन मुख्य हैं।

इसे प्राचीन ग्रीक भगवान के रूप में भी जाना जाता है और "बग़ल में ग्रह” के रूप में भी जाना जाता है।

 वरुण ग्रह

यह सबसे ठंडा ग्रह और आकार में चौथा ग्रह है।

वरुण के 14 उपग्रह हैं।

वायेजर 2, वरुण का  एकमात्र अंतरिक्ष यान है।

वरुण एक आइस जाइंट है।

सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 165 साल का समय लगता है 

बुधवार, 6 जनवरी 2021

सौरमंडल के मुख्य तथ्य

 प्रश्न १. सौरमंडल में कितने  गृह और उनके नाम ?

उत्तर- सौरमंडल में 8 ग्रह हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण। 

प्रश्न २. सौरमंडल का 9वां गृह था?

उत्तर - सौरमंडल में 9वां ग्रह प्लूटो था, बहुत छोटा होने के कारन ग्रह श्रेणी से वैज्ञानिकों ने हटा दिया क्योंकि यह  था। 

प्रश्न३. उपग्रह क्या होते हैं? 

उत्तर - ग्रहों की परिक्रमा करने वाले पिंडों को उपग्रह कहते है। 

प्रश्न ४. सूर्य हमारी गैलेक्सी मिल्की वे कितना दूर है ?

उत्तर - लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। 

प्रश्न ५. सूर्य मिल्की वे के चारो ओर किस  गति से परिक्रमा कर रहा है?

उत्तर - 250 किमी/ सेकेंड की गति से। 

प्रश्न ६. ब्रह्मांड वर्ष क्या है?  

उत्तर -मिल्की वे के चारो ओर घूमने में लगाने वाले वक्त 25 करोड़ वर्ष को ब्रह्मांड वर्ष भी कहते हैं। 

प्रश्न ७. सूर्य अपने अक्ष पर किस ओर घूमता है?

उत्तर - पूरब से पश्चिम की ओर। 

प्रश्न ८. सूर्य हमारी पृथ्वी से कितने गुना बड़ा है?

उत्तर -  13 लाख गुना। 

प्रश्न ९. ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह और छोटा ग्रह है?

उत्तर -  बड़ा ग्रह बृहस्पति और छोटा ग्रह बुध है। 

प्रश्न १०. सूर्य का व्यास?

उत्तर - सूर्य का व्यास 13 लाख 92 हजार किलोमीटर है, जो पृथ्वी के व्यास से 110 गुना ज्यादा है। 

प्रश्न ११. खुली आंखो से देखे जाने वाले ग्रह ?

उत्तर- बुध, शुक्र, शनि, बृहस्पति और मंगल। 

प्रश्न १२. सबसे गर्म ग्रह?

उत्तर- शुक्र। 

प्रश्न १३. सूर्य के तत्व?

उत्तर - सूर्य में 71 फीसदी हाइड्रोजन, 26.5 फीसदी हीलियम और 2.5 फीसदी अन्य तत्व। 

प्रश्न १४. सूर्य और खगोलीय पिंड एक दूसरे से किस बल से बंधे हैं ?

उत्तर - गुरुत्वाकर्षण बल। 

प्रश्न १५. सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड कौन सा है ?

उत्तर-  सूर्य । 

प्रश्न १६.  सौरमंडल में पिंडों को कितनी श्रेणियों में बांटा गया है?

उत्तर - सौरमंडल में पिंडों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है-

परम्परागत ग्रह, 

बौने ग्रह और 

लघु सौरमंडलीय पिंड। 

प्रश्न १७. परंपरागत ग्रह?

उत्तर- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और वरुण हैं। 

प्रश्न १८. बौने ग्रह?

उत्तर - प्लूटो, एरीज, सेरस, माकेमाके, हॉमिया हैं। 

प्रश्न १९. लघु सौरमंडलीय पिंड?

उत्तर - धूमकेतू, उपग्रह और अन्य छोटे खगोलीय पिंड शामिल हैं। 

प्रश्न २०. धूमकेतू या पुच्छल तारे क्या होते हैं ?

उत्तर - सौरमंडल में बहुत ही छोटे- छोटे अरबों पिंड है, जिन्‍हें धूमकेतू या पुच्छल तारे कहा जाता है।  

सौर मंडल

  सौर मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हुए सूर्य और खगोलीय पिंड जैसे चंद्रमा, क्षुद्रग्रह, धूमकेतु और उल्कापिंड सम्मलित हैं...